hack लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hack लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 31 अक्टूबर 2016

Secure your bank

आज Internet Banking को सुरक्षित करने के ऐसे ही कुछ तरीकों की चर्चा करते हैं।
यह भी पढ़ें :
नियमित तौर पर बदलें अपना पासवर्ड
समय-समय पर अपने Internet Banking का पासवर्ड बदलते रहें।
अपने पासवर्ड को हर बार गोपनीय रखें और उसे किसी के साथ साझा ना करें।
अगर आप कई बैंक अकाउंट के नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो अपने सभी पासवर्ड को कभी भी एक जगह ऑनलाइन सुरक्षित न रखें।
इन पासवर्ड्स को कहीं किसी डायरी में सुरक्षित रखना ज्‍यादा अच्‍छा रहेगा।
पब्लिक कंप्यूटर पर Internet Banking का इस्‍तेमाल न करें
जहां तक संभव हो तो साइबर कैफे या लाइब्रेरी जैसी जगहों के कंप्यूटर पर Internet Banking करने से बचें।
ऐसी जगहें भीड़भाड़ वाली होती हैं और एक कंप्यूटर कई लोगों द्वारा इस्तेमाल भी किया जाता है।
ऐसे में दूसरों के द्वारा आपके पासवर्ड के देखने और चोरी किए जाने का जोखिम बढ़ जाता है।
अगर ज्‍यादा जरूरत है तो ऐसे कंप्‍यूटर से ब्राउजिंग हिस्‍ट्री और टेंपरेरी फाइल डिलीट करना कभी न भूलें।
इसके अलावा लॉगइन करते समय किसी भी ब्राउज़र में 'रिमेंबर आईडी एंड पासवर्ड' के ऑप्‍शन पर क्लिक न करें।
यह भी पढ़ें :
नेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी किसी से शेयर न करें
बैंक कभी भी आपके ATM PIN, जन्मतिथि जैसी गोपनीय और निजी जानकारी की सूचना फोन या ईमेल के जरिए नहीं पूछता है।
इस संबंध में लगातार बैंक SMS अलर्ट भी भेजते हैंं।
अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल बैंक के आधिकारिक साइट पर ही करें और यह एक सुरक्षित वेबसाइट होनी चाहिए।
इस बात पर गौर करें कि यूआरएल में 'https://'लिखा हो। इसका मतलब होता है कि वेबसाइट सिक्योर है।
हमेशा इंटरनेट बैंकिंग का URL ही टाइप करें
इंटरनेट बैंकिंग के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए जरूरी है कि ब्राउज़र के एड्रेस बार में जाकर अपने बैंक का URL टाइप करें।
कभी भी ईमेल में भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें।
फर्जीवाड़े के लिए हैकर्स बैंक की ओरिजिनल वेबसाइट जैसी साइट डिजाइन कर वही लिंक ईमेल से भेजते हैं।
अगर आप ऐसी किसी फर्जी वेबसाइट पर एक बार लॉगइन करते हैं तो आपका अकाउंट हैक कर पैसे चुराए जा सकते हैं।

ये कभी न करे

आज हम आपको बताते हैं कि मोबाइल में इन चीजों को SAVE नहीं करो –
मोबाइल में इन चीजों को SAVE नहीं करो –
1. मोबाइल में ना रखें बैंक अकाउंट की जानकारी
सबसे पहले तो याद रखें कि यदि आप अपने मोबाइल में कहीं भी और कैसे भी बैंक अकाउंट की जानकारी रखते हैं तो उसे आज ही मोबाइल से गायब कर दें. इस तरह की जानकारी मोबाइल में रखना खतरे से खाली नहीं होता है.

2. कई लोग तो एटीएम पिन भी यही रखते हैं
कुछ लोग खुद को इतना चालाक समझते हैं कि वह मोबाइल के किसी फोल्डर में एटीएम पिन तक save कर लेते हैं. कई बार ऐसा होता है कि मोबाइल के साथ आपका एटीएम कार्ड भी कहीं गिर सकता है या किसी के हाथ लग सकता है तब आप पूरी तरह से कंगाल हो सकते हैं.

3. मोबाइल में ना save करें अकाउंट या पासबुक की फोटो
यह गलती भी हमसे अक्सर हो जाती है कि हम इमेज गैलरी में अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स की फोटोज save रखते हैं और कई बार इससे हम बुरी तरह परेशान हो जाते हैं. आप यहाँ तक कि बैंक से जुड़ी किसी भी जानकारी को मोबाइल में ना रखें.

4. मोबाइल से ऑनलाइन बैंकिंग डिटेल्स समय-समय पर हटाते रहें
आपका मोबाइल ही आपकी जान है और इसलिए अक्सर आप अपना ऑनलाइन बैंक अकाउंट भी इसी पर खोलते हैं और उसे इसी तरह से ऑन भी छोड़ देते हैं. या फिर मोबाइल में जो बैंक App है उसके द्वारा ऑनलाइन बैंकिंग के भी मजे लेते हैं. लेकिन यह आनंद कभी भी आप पर भारी पड़ सकता है.

5. whatsApp पर अधिक जानकारी शेयर और सेव ना करें
आप एक बात का विशेष ध्यान रखें कि whtsup अब आपकी सभी जानकारी को लिक कर सकता है. यहाँ आपको किसी भी तरह की प्राइवेसी नहीं मिलती है. अच्छा रहेगा कि आप यहाँ कुछ भी save और शेयर न करें.

6. पैन कार्ड और आधार कार्ड भी ना save करें
आप इस बात का भी ध्यान रखें कि आप अपने मोबाइल के अन्दर पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी या फोटो भी सेव ना रखें. इन चीजों की फोटो लेने के बाद इनका उपयोग गलत जगह किया जा सकता है.

इस तरह से मोबाइल में इन चीजों को SAVE नहीं करो – इन 6 चीजों की जानकारी आपको कभी भी अपने मोबाइल में save नहीं करनी चाहिए. आपका मोबाइल कभी भी आपसे दूर हो सकता है और तब इन चीजों का उपयोग गलत रूप से किया जा सकता है.
इसलिए मोबाइल में इन चीजों को SAVE नहीं करe